उत्तराखंड और हिमाचल सहित इन राज्यों में हैं बारिश के आसार

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत इन हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 02 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक एक एक चक्रवाती प्रसार पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। यह निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा के रूप में चक्रवाती परिसंचरण के दक्षिण पूर्व अरब सागर से कच्छ तक जाती है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज 02 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।  

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी अधिक रहा। वहीं पंजाब, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

कल पूर्वी राजस्थान, गुजरात और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।  

वहीं कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, केरल और माहे, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।   

कल, देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी कम दर्ज किया गया। वहीं कल कोंकण और गोवा, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

पंजाब और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल उत्तराखंड में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, अलापुझा और कोजीकोड (केरल और माहे) में अधिकतम  तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और उत्तराखंड, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान कैलाशहर में  दृश्यता 200 मीटर रही,  सुंदरनगर, दिल्ली (सफदरजंग) और वाराणसी प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने के आसार हैं।  

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज 02 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में समुद्र की लहरें काफी ऊंची उठ रहीं हैं।

पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के तटों में भी 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 01 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर और पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 01 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हुट बे में 4 सेमी, कार निकोबार में 2 सेमी, कोंकण और गोवा के मुंबई (कोलाबा और सांताक्रूज)  में 3 सेमी, अलीबाग, माथेरान  प्रत्येक जगह 2 सेमी, दहानू और हरनाई  प्रत्येक जगह 1 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के नासिक और पुणे प्रत्येक जगह 2 सेमी,  गुजरात क्षेत्र के दमन में 1सेमी बारिश दर्ज की गई।  

Subscribe to our daily hindi newsletter