मौसम का अनोखा मिजाज, दिल्ली-एनसीआर कोहरे के आगोश में, जानें देश के अन्य हिस्सों के हाल

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Thursday 04 May 2023
 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ हवाओं के ट्रफ के रूप में बना हुआ है। वहीं एक चक्रवाती प्रसार पूर्वोत्तर राजस्थान और इसके निकटवर्ती इलाकों के निचले स्तरों में जारी है।

उत्तरी तमिलनाडु के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती प्रसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के निचले स्तरों में सक्रिय है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए, मौसम विभाग ने आज यानी चार मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है

आज पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है

वहीं आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश तथा वज्रपात के आसार हैं।

कहां-कहां रहा तापमान में उतार चढ़ाव तथा कहा चलेगी लू?
मौसम विभाग ने बताया कि कल, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गर्मी से राहत मिलते हुए, यह देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं तटीय ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान के लगभग सामान्य रहने की संभावना है, जबकि इन राज्यों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक भारत के किसी भी हिस्से में लू या हीटवेव का सितम महसूस नहीं होगा

कहां रही दृश्यता 50 मीटर या उससे कम?
मौसम में मई के महीने अनोखा बदलाव देखा जा रहा है, जो धुंध सामान्य तौर पर दिसंबर-जनवरी के महीने में दिखती थी, वह आज सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में दिखाई दी। जिसके कारण आज सुबह-सुबह दिल्ली के सफदरजंग में दृश्यता सबसे कम 50 मीटर रही।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, राजकोट (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली-रिज (दिल्ली) और नजीबाबाद (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां-कहां पड़े ओले?
कल, तीन मई को 8:30 से 5:30 के दौरान हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, तीन मई को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, झारखंड और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ छीटें पड़े।

कल कहां हुई पांच सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, तीन मई को 8:30 से 5:30 के दौरान करापुट में 5 सेमी, शिमला, टिहरी, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रोहतक, हरदोई, बापतला, तंजावुर, काकीनाडा, नरसापुर प्रत्येक जगह 2 सेमी तथा दिल्ली-रिज में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, तीन मई को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, झारखंड, त्रिपुरा, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में आंधी चली। मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आशंका जताई गई है।

Subscribe to our daily hindi newsletter