मौसम का मिजाज : देश के इन इलाकों में गर्मी का कहर तो दूसरी ओर भारी बारिश के आसार

05 और 06 अप्रैल को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi

On: Monday 04 April 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 04 अप्रैल को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू चलने की आशंका है। वहीं 04 से 07 अप्रैल के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी आज और कल लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।  

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। वहीं आज अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों पर भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

05 अप्रैल को भी अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश के जारी रहने के आसार हैं।

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप पर एक ट्रफ रेखा के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 04 से 05 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में और 05 से 07 अप्रैल के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश होने का अनुमान है।

05 और 06 अप्रैल को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

06 अप्रैल को दक्षिण अंडमान सागर और आस-पड़ोस के ऊपर हवा का एक चक्रवाती प्रसार बनने का अनुमान है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। कम दबाव के चलते 05 और 06 अप्रैल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
05 और 06 अप्रैल को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने के आसार हैं।

07 अप्रैल को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में और 08 अप्रैल को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और बंगाल की मध्य खाड़ी के मध्य भागों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू या हीट वेव  महसूस की गई।  वहीं कल पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चली।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल पंजाब के अधिकांश इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, झारखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर  रहा।  

कल मराठवाड़ा के अधिकांश इलाकों, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों, ओडिशा, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।  

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से कम
कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

वहीं कल असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर में अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।  

वहीं कल बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, विदर्भ और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

कल मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों, ओडिशा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 03 अप्रैल को 8:30 से 5:30 के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 03 अप्रैल को 8:30 से 5:30 के दौरान पासीघाट में 5 सेमी, गंगटोक में 4 सेमी, उत्तर लखीमपुर, चेरापूंजी और वालपराई प्रत्येक जगह 2 सेमी, ईटानगर, तंगला और कोट्टायम प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter