मौसम का मिजाज: महाराष्ट्र में हल्की वर्षा, उत्तर भारत के इन हिस्सों में होगी बारिश-बर्फबारी

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है

By Dayanidhi

On: Thursday 10 March 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हवाओं के संगम तथा पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ रेखा केरल से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों तक जा रही है। मौसम के इस गतिविधि के चलते आज यानी 10 मार्च को उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के इस असर से अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और कच्छ के कई इलाकों तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल गुजरात, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं कल मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर के नलगोंडा (तेलंगाना) में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गुजरात के कई हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, तटीय कर्नाटक और असम और मेघालय के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, केरल और माहे के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम बंगाल में गंगा के कई तटीय इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में फतेहगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 09 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुए या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां चली आंधी
कल 09 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। 

Subscribe to our daily hindi newsletter