मौसम का मिजाज: इन हिस्सों में बारिश-बर्फबारी और यहां चलेगी धूल भरी आंधी

आज और कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है

By Dayanidhi

On: Tuesday 22 February 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इससे उत्पन्न चक्रवाती प्रसार जारी है। इसकी वजह से 22 से 24 फरवरी के दौरान जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से भारी वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं 23 फरवरी को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

22 और 23 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा 22 फरवरी को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज 22 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं आज पश्चिमी राजस्थान में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया। कल केरल और माहे के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल झारखंड के अधिकांश इलाकों, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी ऊपर रहा।

कल गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

वहीं कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में तिरुपति (रायलसीमा) में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 21 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 21 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान चेरापूंजी, हाफलोंग और कोहिमा प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली तेज हवाएं
कल 21 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter