दक्षिण में बदला मौसम, भारी बारिश के आसार, उत्तर भारत में होगी हल्की वर्षा-बर्फबारी

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज और कल गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 16 February 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में तटीय तमिलनाडु के ऊपर उत्तर, उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसके असर के चलते अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल और लक्षद्वीप द्वीप के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में फैला हुआ है। 16 फरवरी यानी आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अंडमान सागर के ऊपर तथा निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर उत्तर पूर्वी हवाएं एक ट्रफ के रूप में बनी हुई हैं। इसके प्रभाव में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 और 17 फरवरी को गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम संबंधी इस गतिविधि के अगले 5 दिनों तक जारी रहने के आशंका व्यक्त की गई है।

वहीं आज तथा आने वाले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान उत्तरी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान अमृतसर में दृश्यता 50 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग) में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीँ कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों  में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में करनाल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान  सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

वहीं कल पश्चिम राजस्थान के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।  

वहीं कल बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के अधिकांश इलाकों, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में कोयंबटूर (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 15 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और लक्षद्वीप के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां चली तेज हवाएं
कल 15 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter