मौसम अपडेट: कई राज्यों में शीतलहर से बढ़ी ठंड तथा कोहरे के कारण दृश्यता हुई कम

आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी

By Dayanidhi

On: Tuesday 03 January 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स, अपरा सिंह

मौसम विभाग के अनुसार हल्की हवाओं और अधिकतम नमी के कारण भारत में गंगा के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह और शाम तथा अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी बहुत घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज यानी तीन जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

वहीं अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

पंजाब के कुछ हिस्सों और राजस्थान के उत्तरी भागों के अलग-अलग इलाकों में भीषण शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर महसूस की जाएगी।

मौसम विभाग ने बताया कि आज से अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान के उत्तरी भागों में और आज और कल पंजाब में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सर्दी का सितम जारी रहेगा।

उत्तर भारत समेत देश के इन हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं अधिकतम तापमान देखें तो कल पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, काफी नीचे रहा।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Source : IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा देखा गया।

वहीं पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, त्रिपुरा के कुछ अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा और पूर्वी उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

कहां रही दृश्यता 200 मीटर या उससे कम?
आज सुबह-सुबह बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर, अमृतसर, पटियाला प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर, हिसार और चंडीगढ़ प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर, अंबाला में दृश्यता 50 मीटर, बरेली और बहराइच प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर, लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर, झांसी में दृश्यता 200 मीटर, चूरू में दृश्यता 25 मीटर, भोपाल में दृश्यता 25 मीटर, ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर, जबलपुर में दृश्यता 50 मीटर, जयपुर में दृश्यता 50 मीटर, कैलाशहर में दृश्यता 50 मीटर, देहरादून में दृश्यता 200 मीटर और बांकुड़ा में भी दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में कन्नूर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter