मौसम अलर्ट : आज देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी वर्षा और बर्फबारी होने का अनुमान है

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश में प्रचंड गर्मी यानी लू (हीट वेव) से राहत रह सकती है।

By Dayanidhi

On: Thursday 22 April 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर तथा निकटवर्ती इलाकों में आज एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है, जो समुद्र तल से औसतन 2.1 किमी से 3.6 किमी के बीच है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जो समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है। 

पंजाब और निकटवर्ती जगहों के निचले ट्रोफोस्फोरिक स्तरों में चक्रवाती प्रसार हो रहा है जिसके कारण 22 और 23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी वर्षा, बर्फबारी और अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, अवधि के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। 

उत्तर-दक्षिण से  उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तमिलनाडु तक एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है और यह प्रसार दक्षिण तमिलनाडु और निकटवर्ती जगहों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों से गुजर रहा है। इसके चलते, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है। 

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश में लू (हीट वेव) चलने का अनुमान नहीं है।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों में, उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों में, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीपों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई।

कहां कितनी बारिश रिकॉर्ड की गई

कल 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान भद्रवाह, टिहरी, धर्मशाला और हसन में 2 सेमी, कल्पा, मुक्तेश्वर कुमाऊं, बटोट और मनाली में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें

कल 8:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर, केरल और माहे, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर इसी तरह के आसार आज भी बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर

कल यानी 21 अप्रैल, 2021 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय स्थानों में, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, सौराष्ट्र और कच्छ, ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य  से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

21 अप्रैल, 2021 को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों में, झारखंड में कई स्थानों में, बिहार के कुछ स्थानों में, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, असम,  मेघालय में अलग-थलग स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। 

पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से  -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में तापमान सामान्य से  -1.6 डिग्री सेल्सियस -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। कल, सीकर (पूर्वी राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

आज 22 अप्रैल को असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter