मौसम अपडेट: पूर्वी भारत को छोड़कर, देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा

आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Saturday 07 October 2023
 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो सकती है। जबकि बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो सकती है

बांग्लादेश के मध्य भागों और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं इस कम दबाव के क्षेत्र के निचले स्तरों से जुड़ा चक्रवाती प्रसार नागालैंड से दक्षिण-पश्चिम बिहार तक एक ट्रफ रेखा के रूप में जारी है।

मौसम विभाग ने कम दबा तथा इससे जुड़े चक्रवाती प्रसार संबंधी मौसम की गतिविधि को देखते हुए आज, सात अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं कल, यानी, आठ अक्टूबर को भी पूर्वोत्तर भारत के राज्य, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है।

उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले दिनों के मौसम का पूर्वानुमान देखें तो, आठ से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं नौ अक्टूबर को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, आगरा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में रिज (दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, छह अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा नागालैंड में झूम कर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और झारखंड में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, छह अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पक्के में 6 सेमी, मियाओ में 5 सेमी, भदोही, बौंधगढ़, खतारशनोंग, सिलचर और चौलधुआघाट प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter