मौसम अपडेट: बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के आसार

02 और 03 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों पर 20 सेमी से अधिक बारिश होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Friday 01 October 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूमेरिकल वेदर प्रेडिक्शन मॉडल से मिले संकेत के अनुसार निचले और मध्य में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं, उत्तर पश्चिम भारत में ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैली हुई हैं। 5 अक्टूबर से निचले स्तर के एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन का विकास हो रहा है। इसके प्रभाव में, भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में नमी में भारी कमी और वर्षा के बहुत कम होने के आसार हैं। इस प्रकार उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत के लिए परिस्थितियां बहुत अनुकूल होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज 01 अक्टूबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों में झमाझम बारिश हो सकती है।

01 से 04 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।

02 से 04 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में भी बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

02 अक्टूबर को बिहार में 02 और 03 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों पर 20 सेमी से अधिक बारिश होने के आसार हैं। 03 अक्टूबर तक बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां होगी ओलावृष्टि
आज उत्तराखंड में कुछ हिस्सों में, गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड में अलग-अलग स्थानों पर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज उत्तर-पूर्व और आस-पास के उत्तर-पश्चिम अरब सागर और पाकिस्तान के साथ-साथ मकरान तटों पर 90 से 100 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाएं 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं गुजरात तट पर 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। शाम से मध्य अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

आज पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात तट और इससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और पाकिस्तान तट के साथ-साथ उत्तरी महाराष्ट्र तट पर समुद्र में खतरनाक हलचल होने की आशंका जताई गई है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि 01 और 02 अक्टूबर तक उत्तर और आसपास के मध्य अरब सागर और गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों पर मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 30 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अधिकांश स्थानों पर पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, बिहार, झारखंड और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 30 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान विजयवाड़ा और पुरुलिया प्रत्येक जगह 7 सेमी, पचमढ़ी  में 6 सेमी, पीबीओ रायपुर, ओंगोल, कोलकाता/दम दम  प्रत्येक जगह 4 सेमी, नजीबाबाद और गया प्रत्येक जगह 3 सेमी, सागर, कोरापुट और द्वारका प्रत्येक जगह 2 सेमी, लुधियाना, बुलसर, पानागढ़ और नालिया प्रत्येक जगह 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।  

कल कहां हुई भारी बारिश
कल, 30 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 30 सितंबर को 8:30 के दौरान उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर, दिल्ली, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, के.परमाथी (तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल) में अधिकतम 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में बुलसर (गुजरात) में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter