मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर समेत इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश समेत देश के इन हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।

By Dayanidhi

On: Monday 01 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसकी धुरी समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है। वहीं एक चक्रवाती प्रसार उत्तरी पाकिस्तान और निचले इलाकों में स्थित है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते 01 से 02 नवंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पंजाब में हल्की से भारी बारिश का हो सकती है। वहीं 02 नवंबर को उत्तराखंड और उत्तरी हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

देश के इन हिस्सों में दिखने लगा है ठंड का असर, न्यूनतम तापमान सामान्य से रहा बहुत कम
देश के कुछ हिस्सों में ठंड महसूस की जा रही है। इन हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। बीते कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों पर और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से बहुत नीचे दर्ज किया गया।

वहीं सौराष्ट्र और कच्छ,पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। कल, देश के मैदानी इलाकों में पचमढ़ी (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

तमिलनाडु तट से दूर श्रीलंका के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान उसी क्षेत्र में बने रहने और उसके बाद पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त प्रणाली के चलते 02 नवंबर से उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के निचले स्तर की पूर्वी हवाएं तेज होंगी। वहीं 01 नवंबर यानी आज दक्षिण आंतरिक और तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।
अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

02 से 04 नवंबर के दौरान तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

वहीं 02 से 05 नवंबर के दौरान दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में कुछ जगहों पर गरज बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर के साथ-साथ केरल और तमिलनाडु के तटों, लक्षद्वीप और मालदीव क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 31 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी। वहीं रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर और कोंकण और गोवा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 31 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के तिरुवनंतपुरम में 2 सेमी, करीपुर में 1 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के पुडुचेरी, कुड्डालोर, तिरुचिरापल्ली और के. परमाथी प्रत्येक जगह 2 सेमी, कराईकल, नागपट्टिनम और कन्याकुमारी प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 31 अक्टूबर को 8:30 के दौरान कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ छींटे पड़े, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter