मौसम अपडेट: उत्तर पश्चिम भारत में चढ़ेगा पारा, इन हिस्सों में बरसेंगे बादल-गिरेगी बिजली

आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड तथा मणिपुर में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Thursday 23 February 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड तथा मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज यानी 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड तथा मणिपुर में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

कैसा रहेगा तापमान, कहां-कहां गर्मी ने दी दस्तक?
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अधिकतम तापमान के लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

वहीं अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

देश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो कल, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल पश्चिम राजस्थान के अधिकतर इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयीपश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस यानी काफी अधिक रहा।

कल, मध्य प्रदेश, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में वृद्धि की बात करें तो कल पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस यानी काफी ऊपर दर्ज किया गया।

कल, मराठवाड़ा और तेलंगाना के अधिकांश इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई इलाकों, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, गुजरात, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में करनाल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 22 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई तीन सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 22 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान सिक्किम के गंगटोक में 3 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी, कहां गिरी बिजली?
कल, 22 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में में गरज के साथ आंधी चली और बिजली गिरी, मौसम के इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter