बदला मौसम, उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Wednesday 22 February 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के निम्न स्तरों के ऊपर हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। मौसम के इस गतिविधि के चलते अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और उसके बाद बारिश में तेजी से कमी आएगी।

आज 22 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर असम में गरज के साथ बौछारें पड़ने, वज्रपात तथा ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है। वहीं देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
कैसा रहेगा तापमान, कहां-कहां गर्मी ने दी दस्तक?

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है और इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का पूर्वानुमान है।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि की बात करें तो कल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों, असम और मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी ऊपर रहा।

कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

देश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो कल पंजाब, पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

वहीं कल उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा गुजरात के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी ऊपर दर्ज किया गया।

कल मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस, ऊपर रहा।

Source : IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह के समय, हरियाणा और दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और बिहार और ओडिशा में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां रही दृश्यता 500 मीटर या उससे कम?
आज सुबह-सुबह, हरियाणा और चंडीगढ़ के सफदरजंग और हिसार प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, पालम में दृश्यता 500 मीटर, पश्चिम राजस्थान के चूरू में दृश्यता 50 मीटर, बिहार के पूर्णिया में दृश्यता 500 मीटर और ओडिशा के भुवनेश्वर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 21 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों, अरुणाचल प्रदेश और असम तथा मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई दो सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 21 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी, कहां गिरी बिजली?
कल, 21 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ आंधी चली और बिजली गिरी, मौसम के इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में मलंजखंड (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, अमरेली (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter