मौसम अपडेट: उत्तर भारत के इन ऊंचाई वाले हिस्सों में गरज के साथ बारिश-बर्फबारी का दौर जारी

11 से 13 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 10 February 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पच्छमी हवाओं में निचले और मध्य स्तरों पर सक्रिय है। इसकी वजह से एक चक्रवाती प्रसार निचले स्तरों में मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। भारतीय इलाकों से 120 मील समुद्री जेट स्ट्रीम हवाओं का चलना जारी है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज यानी 10 फरवरी, 2023 को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में वज्रपात होने, गरज के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार जताएं हैं

वहीं आज उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भी गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने, हिमपात तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

आज 10 फरवरी को उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा तथा चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

वहीं 11 से 13 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है।

देश के न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। कल, विदर्भ के कई हिस्सों, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखें तो कल असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव की बात करें तो 10 फरवरी यानी आज तक, उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं बाद के 24 घंटों के के दौरान न्यूनतम तापमान में को बड़ा बदलाव होने का प्रवानुमान नहीं है, उसके बाद यानी 14 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 फरवरी तक मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

12 फरवरी तक गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Source: IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह-सुबह, बिहार, ओडिशा और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखा गया।

कहां रही दृश्यता 200 मीटर या उससे कम?
आज सुबह के समय, बिहार के पूर्णिया में दृश्यता 50 मीटर, ओडिशा के गोपालपुर में दृश्यता 50 मीटर, त्रिपुरा के अगरतला में दृश्यता 50 मीटर, सौराष्ट्र और कच्छ के नालिया और वेरायल प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश-बर्फबारी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, नौ फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, नौ फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 सेमी, काजी गुंड और बटोटे प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां गिरी बिजली?
कल, नौ फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली और बिजली गिरी, आज भी मौसम की इसी गतिविधि के जारी रहने के आसार हैं।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में रीवा (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, रत्नागिरी (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter