मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक

अगले 24 घंटों के दौरान सुबह और शाम के समय तटीय ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 16 February 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार भारतीय इलाकों में 120 मील की दर से तेज हवाएं (जेट स्ट्रीम) चल रही हैं और अगले दो दिनों तक इनके इसी तरह जारी रहने का पूर्वानुमान है। इन हवाओं के असर से 16 और 17 फरवरी, 2023 को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने तथा इसके पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं 19 और 20 फरवरी, 2023 को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान सुबह और शाम के समय तटीय ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों के मौसम में कोई विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

कैसा रहेगा तापमान, कहां-कहां गर्मी ने दी दस्तक?
आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखें तो अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है।

अगले पांच दिनों के दौरान मध्य भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Source : IMD

तापमान में कहां की गई गिरावट दर्ज?
न्यूनतम तापमान में गिरावट देखें तो कल तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। वहीं कल विदर्भ के अलग-अलग इलाकों, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस यानी काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस यानी काफी नीचे रहा।

कल बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं देश के अधिकतम तापमान में गिरावट की बात करने तो कल, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, सुरेंद्रनगर और भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter