मौसम अपडेट: दक्षिण भारत में होगी बारिश, उत्तर भारत में गिरा तापमान

28 अक्टूबर से 01 नवंबर के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत इन हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

By Dayanidhi

On: Thursday 28 October 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। अगले दो दिनों में इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ रेखा इस कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती प्रसार से बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी बदलावों के चलते आज यानी 28 अक्टूबर को तमिलनाडु के अलग-अलग तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में भी बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।  

देश के कुछ हिस्सों में ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है, जिसके चलते तापमान में गिरावट जारी है। 27 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

28 अक्टूबर से 01 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। 30 से 31 अक्टूबर के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग भागों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

28 अक्टूबर से 01 नवंबर के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। वहीं 30 अक्टूबर से 01 नवंबर के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि के जारी रहने के आसार हैं।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

Source : IMD

आईएमडी की समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 27 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे में कई स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बादल बरसे तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी। वहीं हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 27 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के कोट्टायम में 5 सेमी, कोचीन में 1 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुन्नूर और पंबन प्रत्येक जगह 1 सेमी, ओडिशा के पारादीप में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।  

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 27 अक्टूबर को 8:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) और रत्नागिरी (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter