मौसम अपडेट: चैन्नई सहित दक्षिण भारत के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

कम दबाव के चलते अगले 5 दिनों के दौरान केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से भारी वर्षा होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Tuesday 09 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। यह अब दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव के चलते अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जो 11 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु तट के पास पहुंच सकता है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि के चलते अगले 5 दिनों के दौरान केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से भारी वर्षा होने के आसार हैं।  

आज, 09 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे में भी मूसलाधार बारिश होगी।

10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु और इससे सटे इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं इसी दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

पूर्व मध्य और उससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर पर बने डिप्रेशन अब पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और कमजोर पड़ गया है। आज 9 नवंबर को अरब सागर के मध्य भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी तक फैला हुआ है। अगले 3 दिनों के दौरान इसके पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं।

मौसम में हो रहे उपरोक्त बदलाव के चलते अगले 12 घंटों के दौरान आईएमडी ने मछुआरों को सख्त हिदायत दी है कि वे इन इलाकों में न जाएं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से रहा बहुत कम, ठंड का प्रकोप बढ़ा
देश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस जो कि काफी नीचे रहा।

वहीं असम, मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल, देश के मैदानी इलाकों में पचमढ़ी (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल, बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) और डीसा (गुजरात क्षेत्र) में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व और आस-पास के मध्य भागों में और दक्षिण आंध्र प्रदेश से लेकर तमिलनाडु के तटों और मन्नार की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 08 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 08 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पुडुचेरी में 8 सेमी, कुड्डालोर में 4 सेमी, कन्याकुमारी और पुनालुर प्रत्येक जगह 3 सेमी, तिरुवनंतपुरम में 2 सेमी, वेल्लोर, चेन्नई, कराईकल, नागपट्टिनम, तूतीकोरिन और लांग आईलैंड प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
बीते कल 08 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 07 नवंबर को 8:30 के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter