मौसम अपडेट: उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क

18 से 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा वज्रपात के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Tuesday 18 October 2022
 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र और झारखंड तथा आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज 18 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं

18 से 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा  केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा भारी बारिश होने के आसार हैं।  

वहीं 20 और 21 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और 18 से 20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में जमकर बरसेंगे बादल।

18 से 22 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज लक्षद्वीप, मालदीव तथा कोमोरिन के इलाकों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश के मैदानी इलाकों में बीकानेर और फलोदी (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 17 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों, विदर्भ, केरल और माहे के कई हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल इसी दौरान असम और मेघालय, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 17 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 17 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान करीपुर में 8 सेमी, वालपराई में 5 सेमी, तुनी में 4 सेमी,  संबलपुर, नंदीगामा, धारवाड़ और पोर्ट ब्लेयर प्रत्येक जगह 3 सेमी, गोंदिया, ब्रह्मपुरी, नरसापुर, कोल्हापुर, कोडाइकनाल और कन्याकुमारी प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 17 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, विदर्भ, रायलसीमा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

Subscribe to our daily hindi newsletter