मौसम अपडेट: देश के इन हिस्सों में अगले दो दिनों में चल सकती है तेज आंधी

29 अप्रैल से 01 मई के दौरान पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 28 April 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 अप्रैल तक कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा, बर्फबारी होने का अनुमान है। 30 अप्रैल और 01 मई को उत्तर पश्चिमी हिमालय और पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार बन रहे हैं। 29 अप्रैल से 01 मई के दौरान पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने का अनुमान है। 

उत्तर-दक्षिण के निचले स्तरों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से दक्षिण तटीय ओडिशा तक हवा का प्रसार हो रहा है। एक अन्य प्रसार उत्तर-दक्षिण में उत्तर आंतरिक कर्नाटक से लेकर निचले स्तर तक आंतरिक केरल के कोमोरिन क्षेत्र तक हो रहा है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान, हवाओं के रूकने की वजह से हवा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने, कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र के ऊपर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के मिलने वाले क्षेत्र में, गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में उत्तर-दक्षिण में हवा रुकने की मजबूत स्थिति बन रही है, जिसके कारण 29 अप्रैल से 01 मई 2021 के दौरान मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में गरज के बौछारें पड़ने के आसार हैं। 01 मई, 2021 को असम और मेघालय में भारी वर्षा का अनुमान है। 

आज असम, मेघालय और त्रिपुरा में लू (हीट वेव) चलने के आसार हैं। 

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 से 5:30 बजे के दौरान मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां कितनी हुई बारिश

कल 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान पुणलूर (कोल्लम) में 3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी बौछारें और कहां हुई ओलावृष्टि

कल  8:30 बजे  के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी और ओलावृष्टि हुई। इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां महसूस हुई लू (हीट वेव)

कल, 27 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय ओडिशा में अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) महसूस की गई।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर

का 27 अप्रैल को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश स्थानों पर और बिहार के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से  3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। 

उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर और पश्चिम राजस्थान और तटीय ओडिशा के कुछ स्थानों पर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कल, गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से नीचे

आंतरिक कर्नाटक पर अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया और  देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

27 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।  असम और मेघालय के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में  अलग-अलग स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम था। 

कल विदर्भ के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल, देश के मैदानी इलाकों में भीलवाड़ा (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

28 अप्रैल, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने, ओलावृष्टि होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना, असम, मेघालय, केरल और माहे, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, रायलसीमा और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कहां चलेगी लू (हीट वेव)

आज असम, मेघालय और त्रिपुरा में लू (हीट वेव) चलने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter