देश के अधिकतर इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क, केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश

कल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे रहा।

By Dayanidhi

On: Saturday 28 October 2023
 

मौसम विभाग के मौसम संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज, 28 अक्टूबर को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सभी हिस्सों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

दक्षिण भारत के अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान देखें तो, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा वज्रपात के आसार हैं।

वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।

राजधानी के मौसम की बात करें तो आज 28 अक्टूबर को यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है, सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ने के साथ धुंध की चादर के आसार हैं।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड महसूस होने लगी है।

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल दी है। मैदानी इलाकों में लगातार धूप और मौसम साफ बना हुआ है। शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है जिसके कारण सर्दी पड़ने लगी है। वहीं पहाड़ों की ऊंची-ऊंची चोटियों में बर्फबारी की वजह से ठंड लगातार बढ़ रही है।  

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 27 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में झूम के बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

वहीं कल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 27 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल के नूरानद में 2 सेमी, ओडक्कली में 1 सेमी, तमिलनाडु के वीआईटी चेन्नई, आदिरामपट्टिनम और वम्बन प्रत्येक जगह 1 सेमी, नागालैंड के साक्षी में 2 सेमी, असम और मेघालय के उमियाम में 5 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के न्यापिन और लोंगडिंग प्रत्येक जगह 1सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश के आमदालावालसा में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां-कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम?
कल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे रहा।

वहीं कल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कहां-कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम?
कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, राजकोट (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter