उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा

अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Friday 10 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

अगले 5 दिनों के दौरान किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना नहीं है।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ रेखा निचले स्तरों में आंध्र प्रदेश तट से दूर श्रीलंका से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधि के जारी रहने का अनुमान है।

अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।  

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान कैलाशहर में दृश्यता 500 मीटर रही।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा। वहीं कल ओडिशा में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, कारवार (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 09 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान ओडिशा में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 09 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के  कन्याकुमारी में 2 सेमी, पलयनकोट्टई और मदुरै प्रत्येक जगह 1 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश के कवाली में 1 सेमी, केरल और माहे के कोचीन में 1सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 09 दिसंबर को 8:30 के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।  

Subscribe to our daily hindi newsletter