फिर हुआ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन इलाकों के मौसम में हो सकता है बदलाव

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है

By Dayanidhi

On: Tuesday 18 January 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक आज 18 जनवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 से 20 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

आज यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज 18 जनवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज यहां छाएगा घना कोहरा
वहीं आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। हरियाणा, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान चूरू और ग्वालियर प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, कोटा, बरेली, बहराइच, वाराणसी, सुल्तानपुर और गया प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, पूर्णिया, लखनऊ, गंगानगर, हिसार, गुना, भोपाल, गोरखपुर और सिलचर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर, अंबाला, सफदरजंग (दिल्ली), बीकानेर, भागलपुर, पटना, सतना, झांसी, सागर, गुवाहाटी, कैलाशहर और अगरतला प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी वहीं पंजाब के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी ठंड महसूस की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया। कल पश्चिम बंगाल मैं गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में फुरसतगंज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पंजाब के अधिकतर हिस्सों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से - 5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। कल मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 17 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 17 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के नुमगंबक्कम में 2 सेमी, चेन्नई में 1 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कवाली में 2 सेमी, नेल्लोर में 1 सेमी, जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter