मॉनसून अपडेट: पश्चिम बंगाल-सिक्किम समेत इन राज्यों में कम दबाव के चलते भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के तापमान संबंधी पूर्वानुमान को देखें तो, अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है

By Dayanidhi

On: Thursday 21 September 2023
 

मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अगले दो दिनों के दौरान झारखंड और दक्षिण बिहार के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

वहीं, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है, जो जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर, दक्षिण-पूर्व झारखंड और पास में बने कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी से होकर गुजरती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि, एक चक्रवाती प्रसार कच्छ और आसपास के इलाकों पर जारी है जो कि मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। इस चक्रवाती प्रसार से निचले स्तरों पर पंजाब तक एक ट्रफ रेखा लगातार बनी हुई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए, मौसम विभाग ने आज, यानी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड तथा मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इन राज्यों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरस सकते हैं बादल। मौसम विभाग का, इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।

आज, कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
आज केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं।

वहीं आज, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका है।  

आज, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात के आसार हैं

कहां-कहां होगा तापमान में उतार-चढाव?  
मौसम विभाग के तापमान संबंधी पूर्वानुमान को देखें तो, अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ ओडिशा के तटों से लेकर उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 20 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, झारखंड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 20 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान गंगानगर में 7 सेमी, लोंगडिंग में 6 सेमी, नैनीताल, पणजी, आमदालावालसा, टिगिरिया जर जगह 5 सेमी, कन्नौज, मडियाहार, साकोली, कोपरखैरणे और महाबलेश्वर हर जगह 4 सेमी, नौगोंग, पाला, सावर्दे‌, मुल्दे, जांजगीर, खापराकोल प्रत्येक जगह 3 सेमी, चोरगलिया और गढ़चिरौली प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, पिलानी (पूर्वी राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में जलगांव (मध्य महाराष्ट्र) में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter