गर्मी की मार जैसलमेर में पारा 41 डिग्री पार, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र में जमकर बरसेंगे बादल

आज, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत इन राज्यों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Friday 08 September 2023
 
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, एक चक्रवाती प्रसार आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ के मध्य भागों पर बना है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। इसके आठ से 10 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश के मध्य भागों में बने रहने तथा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

वहीं, मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। इसका पूर्वी छोर आज से धीरे-धीरे उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति से बदलने का अनुमान है।

मॉनसून ट्रफ के पश्चिमी छोर के भी अपनी सामान्य स्थिति में आने की संभावना है। इसके 10 सितंबर से उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति में बदलने का पूर्वानुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए, मौसम विभाग ने आज, यानी आठ सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, यानी देश के इन हिस्सों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं।

वहीं आज, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे और तमिलनाडु के घाट के अलग-अलग इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
आज, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है

वहीं आज, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश तथा वज्रपात के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज, दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर, पश्चिम-मध्य और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ तमिलनाडु के तटों और मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज, तटीय आंध्र प्रदेश में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की दर से लेकर 55 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, सात सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के अधिकतर इलाकों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली के कई इलाकों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बादल बरसे या बौछारें पड़ी।  

वहीं कल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा राजस्थान में गरज के साथ बारिश हुई या बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, सात सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान मीरा रोड में 9 सेमी, माटुंगा में 8 सेमी, बारी में 6 सेमी, मुल्तार, कोलाबा, मोकोकचुंग, कोझिकोड, मन्नारक्कड़, डांग और कलामासरी हर जगह 5 सेमी, भंडारा, जाफरपुर, लखनऊ, धरमजयगढ़ हर जगह 4 सेमी, कलवन, नरेला, नर्मदा, खंडवा हर जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, जैसलमेर (पश्चिमी राजस्थान) में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में औरंगाबाद (मध्य महाराष्ट्र) में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter