उत्तराखंड-हिमाचल में ओलावृष्टि, पूर्वोत्तर भारत और गुजरात सहित इन हिस्सों में भारी बारिश

आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में भीषण लू या हीटवेव के प्रकोप के रहने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 15 June 2023
 

जहां एक ओर झुलसा देने वाली गर्मी और लू का सितम जारी है, वहीं देश के कई हिस्सों में तूफान का असर देखा जा रहा है। तूफानी बारिश की वजह से इन इलाकों में गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन भारी नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बात करें तो, मौसम विभाग ने 18 से 21 जून के दौरान मॉनसून के भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों और आसपास के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस वहीं उत्तर पश्चिम भारत में तापमान के दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया है। उपरोक्त हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां-कहां चलेगी लू या हीटवेव?
वहीं आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू या हीटवेव का प्रकोप रहने के आसार हैं

इन हिस्सों में लू से इतनी जल्दी छुटकारा मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, मौसम विभाग ने बताया है कि, अगले चार से पांच दिनों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाओं का चलना जारी रहेगा।

वहीं दो दिनों के दौरान दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में भी खूब सताएगी लू।

मौसम विभाग ने कहा है कि, 14 और 15 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रातें गर्म रह सकती हैं।

वहीं अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने के आसार हैं।

कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक आज 15 जून सौराष्ट्र और कच्छ तथा मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम के अलग-अलग हिस्सों में भी जमकर बरसेंगे बादल। आज, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है।

Source : IMD

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
तूफान का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है, वहीं आज इसके अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।

वहीं आज पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने के आसार हैं।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

वहीं आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

कहां होगी ओलावृष्टि
आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज, पूर्वोत्तर अरब सागर में 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर 125 से 135 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 150 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। पूर्वी मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप?
कल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय हिस्सों, तेलंगाना तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ा। वहीं कल, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी लू या हीटवेव महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 14 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई चार सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 14 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान हाफलोंग में 4 सेमी, वालपराई, कार निकोबार, लेंगपुई प्रत्येक जगह 3 सेमी तथा सिलचर में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, 14 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मिजोरम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, तुनी (तटीय आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में कोरापुट (ओडिशा) में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter