मानसून को लेकर अभी भी बरकरार है कई राज्यों का इंतजार, कुछ हुए बारिश से बेहाल

आज छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Saturday 26 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन के माध्यम से बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के बचे हुए भागों में आगे बढ़ने की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। आईएमडी ने बताया कि बड़े पैमाने पर परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के चलते ऐसा देखा जा रहा है। मॉडल से लगाए गए पूर्वानुमानों के हिसाब से इन इलाकों के लिए हवाओं का पैटर्न भी वर्षा के लिए अनुकूल स्थिति होने का संकेत नहीं दे रहा है।

झारखंड और सीमावर्ती इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है जो ऊपर मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों तक फैला हुआ है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान उसी क्षेत्र में घूमने के आसार बन रहे हैं। इसके प्रभाव के चलते, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी और आसपास के मध्य भारत - बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बिजली गिरने और बौछारें पड़ने के साथ-साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है।

नमी से भरे दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के चलते अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने और बाद के 2 दिनों के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में लगातार बिजली गिरने की आशंका है। इसके प्रभाव के चलते बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को इससे चोट लगने तथा उनके हताहत होने की आशंका व्यक्त की गई है।

देश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
26 जून यानी आज छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

आज दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 62 फीसदी रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीपों में अलग-अलग स्थानों पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड,  पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और उत्तरी अरब सागर और गुजरात तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।  मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 25 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान कोंकण और गोवा में अधिकांश स्थानों पर, बिहार और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 25 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान हारने में 5 सेमी, दहानू, माथेरान, मुंबई (कोलाबा), अलीबाग और कार निकोबार हर जगह 3 सेमी, मुंबई (सांताक्रूज), गोवा, मोतिहारी, कूचबिहार और खंडवा प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 25 जून को 8:30 बजे के दौरान बिहार के कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ पश्चिम मध्य में अलग-अलग स्थानों पर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
बीते कल, फलोदी (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल यानी 25 जून को देश के मैदानी इलाकों में बैंगलोर (दक्षिण आंतरिक कर्नाटक) में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter