राजस्थान के कुछ हिस्सों से 25 सितंबर तक हो सकती है मॉनसून की वापसी, यहां बरसेंगे बादल

आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Saturday 23 September 2023
 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के निचले स्तरों पर बन रहे उलटे-चक्रवाती प्रवाह तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बने शुष्क मौसम के कारण, 25 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो सकती है।

वहीं चक्रवाती प्रसार पश्चिम झारखंड और आसपास के इलाकों के मध्य स्तरों पर बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा सिक्किम से बिहार होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है, जो पश्चिमी झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा के निचले और मध्य स्तरों पर बने चक्रवाती प्रसार से होकर गुजर रही है।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे कच्छ पर और दूसरा दक्षिण तमिलनाडु के मध्य स्तरों पर बना हुआ है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए, मौसम विभाग ने, आज यानी 23 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए हैं। इन राज्यों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

वहीं आज, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भी बरसेंगे मेघ। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

आज, कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
आज, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात के आसार हैं

आज, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की तूफानी गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 22 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में झूम के बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तेलंगाना, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?

कल, 22 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान समाना, माथाभांगा प्रत्येक जगह 5 सेमी, खाजूवाला, घड़साना, पीतमपुरा, चिल्फी, परिषद, कंदुकुर, जयंती, मावरिंगकनेंग प्रत्येक जगह 4 सेमी, पटियाला, हनुमानगढ़, पूसा, धरमजयगढ़, कोझिकोड प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, गंगानगर (पश्चिमी राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में जलगांव (मध्य महाराष्ट्र) में  न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter