हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के पीछे मॉनसून ट्रफ, आज यहां बरसेंगे बादल

आज 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश होने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Wednesday 16 August 2023
 
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

मॉनसून ट्रफ, एक कम दबाव वाले इलाके में जारी है जो अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है, जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होती है। मॉनसून ट्रफ ने धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।

मॉनसून ट्रफ का एक हिस्सा मेरठ और दिल्ली के बीच है। इससे दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर और पूर्व-मध्य भारत में एक से दो दिनों तक हल्की बारिश होगी, लेकिन ट्रफ रेखा 20 अगस्त के आसपास फिर से उत्तर की ओर बढ़ेगी। उत्तरी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है, यानी यहां भी 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं।

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश, तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम मध्य और आसपास के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं।

वहीं आज, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और अंडमान सागर में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, पलायमकोट्टई (तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल) में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में बेंगलुरु (दक्षिण आंतरिक कर्नाटक) में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 15 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों, कोंकण और गोवा, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा और त्रिपुरा में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, 15 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 15 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान लॉन्ग आइलैंड में 7 सेमी, पोर्ट ब्लेयर और बापट्ला हर जगह 4 सेमी, अंबिकापुर में 3 सेमी, कोलकाता में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, 15 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter