मानसून अपडेट: अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश और गुजरात सहित इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Wednesday 15 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में डिप्रेशन पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर पहुंच गया है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और पड़ोस में जो कम दबाव का क्षेत्र बना था आज 15 सितंबर को वह कमजोर पड़ गया है। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत ज्यादा संभावना है।

दक्षिण गुजरात के इलाके में एक चक्रवाती प्रसार समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान इसके सामान्य स्थिति से दक्षिण में बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए 15 सितंबर यानी आज मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं उत्तर कोंकण, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।

16 सितंबर से हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ताजा दौर जारी रहने के साथ उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश में वृद्धि होने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

कहां चलेगी खतरनाक सतही हवाएं
आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में  30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज 15 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर, पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात से लेकर उत्तरी महाराष्ट्र के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 14 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, कोंकण और गोवा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, केरल और माहे और लक्षद्वीप में कई स्थानों में पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर और सिक्किम, असम और मेघालय, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी वर्षा
कल यानी 14 सितंबर को 8:30 से 5:30 के पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 14 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कोलकाता (दम दम) में 13 सेमी, हल्दिया और डायमंड हार्बर प्रत्येक जगह 8 सेमी, कोंटाई में 7 सेमी, कोलकाता (अलीपुर) में 6 सेमी, कैनिंग और बागती प्रत्येक जगह 5 सेमी, महाबलेश्वर में 4 सेमी, झारसीगुडा, शांति निकेतन, दीघा, दमन और बुलसर प्रत्येक जगह जगह 3 सेमी, फुर्सतगंज, अहमदाबाद, इंदौर, डाल्टनगंज, पारादीप, धार, राजनांदगांव, कृष्णानगर और बर्दवान प्रत्येक जगह 2 सेमी, सुल्तानपुर, सतना, नलिया, वेरावल, नागपुर, शिलांग, रांची, अंबिकापुर, चांदबली, भुवनेश्वर, बांकुरा, वालपराई, माया बंदर, केशोद, रतलाम, उरई, कानपुर, हमीरपुर, सीधी, बारीपदा, दुर्ग, पचमढ़ी, छपरा, सुपौल, बलांगीर, सुंदरगढ़ और पानागढ़ प्रत्येक जगह1 सेमी बारिश दर्ज की गई।  

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 14 सितंबर को 8:30 के दौरान ओडिशा के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, विदर्भ, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल मदुरै (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में खरगांव (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter