मॉनसून अपडेट: आज उत्तर-दक्षिण तथा पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि में कमी दिखाई देगी

By Dayanidhi

On: Monday 05 September 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में और पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी के साथ आगे बढ़ रहा है।

वहीं एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से निचले स्तरों में कोमोरिन के इलाकों तक जा रही है। कोमोरिन क्षेत्र और इससे सटे इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज यानी 05 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादलों के जमकर बरसने का अनुमान लगाया है

वहीं आज तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।  

अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

वहीं 05 और 06 सितम्बर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 05 से 09 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वज्रपात होने तथा भारी बारिश होने के आसार हैं।

06 और 07 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 09 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जमकर बरसेंगे बादल।

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि में कमी दिखाई देगी।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

वहीं आज आंध्र प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण के मध्य भागों और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज सोमालिया तट के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Subscribe to our daily hindi newsletter