मॉनसून अपडेट: आज महाराष्ट्र, ओडिशा सहित दक्षिण भारत के इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

अगले 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे में वज्रपात तथा मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 08 September 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रही है।

वहीं एक चक्रवाती प्रसार आंतरिक कर्नाटक और इसके निकटवर्ती इलाकों पर बना हुआ है और यह मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

एक चक्रवाती प्रसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना हुआ है और यह मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में, अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक ट्रफ रेखा चक्रवाती प्रसार के रूप में रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा  उत्तरी केरल के मध्य स्तरों तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज, यानी 08 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका व्यक्त की है

वहीं आज ओडिशा, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

08 और 09 सितंबर को रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

08 से 10 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा अगले 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे में वज्रपात तथा मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

10 और 11 सितंबर को गुजरात और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, 11 सितंबर को बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में जमकर बरसेंगे बादल।

09 और 10 सितंबर को ओडिशा में भी बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, 08 से 12 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और 09 से 12 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

09 से 11 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से बहुत भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ  बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात के आसार हैं।  

आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 40 से 45 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र तटों, पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तरी अंडमान सागर, मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक चलने का पूर्वानुमान है।

आज दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर, सोमालिया तट के साथ केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर, श्रीलंका तट, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

वहीं आज बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और इससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 70 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

Subscribe to our daily hindi newsletter