मॉनसून अपडेट: जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल-माहे तक भारी बारिश के आसार

अगले 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा 06 से 10 सितंबर के दौरान रायलसीमा में वज्रपात तथा मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है

By Dayanidhi

On: Tuesday 06 September 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के साथ आगे बढ़ रहा है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में खिसक गया है। वहीं पूर्वी छोर के अगले 24 घंटे बाद दक्षिण की ओर खिसकने की संभावना है।

उत्तर-दक्षिण ट्रफ उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के निचले स्तरों पर कोमोरिन के इलाकों तक जाती है। वहीं एक चक्रवाती प्रसार कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे मालदीव के निचले स्तरों में बना हुआ है।

07 सितंबर के आसपास बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बनने के आसार हैं। इसके असर से, बाद के 48 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 06 सितंबर को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई है

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।

आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल।

08 से 10 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

06 से 08 सितंबर के दौरान तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल तथा अगले 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा 06 से 10 सितंबर के दौरान रायलसीमा में वज्रपात होने तथा मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

06 से 08 सितंबर के दौरान केरल और माहे, 07 और 08 दक्षिण सितंबर को आंतरिक कर्नाटक, 08 सितंबर को तटीय कर्नाटक तथा 09 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना में जमकर बरसेंगे बादल।

09 और 10 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़,  बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

वहीं आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

Source: IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पूर्वी-मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर के साथ-साथ केरल तट पर 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार हैं।

आज दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर, सोमालिया तट, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण श्रीलंका तट से दूर, दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की गति तक चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

Subscribe to our daily hindi newsletter