मानसून अपडेट: झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बिजली गिरने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 06 August 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर मध्य प्रदेश और इससे सटे मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि 07 से 09 अगस्त के दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 09 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं, 10 अगस्त से वर्षा की गतिविधि के और तेज होने का अनुमान है।

अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 06 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 08 और 09 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल।

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है। 09 अगस्त तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 06 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश होने का अनुमान है और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर 10 अगस्त तक बारिश के कम होने के आसार हैं।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारतीय प्रायद्वीप और इससे सटे पूर्वी मध्य भारत (ओडिशा को छोड़कर), महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश कम होने का अनुमान है।

06 अगस्त यानी आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में भी जमकर बरसेंगे मानसूनी मेघ

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 83 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी की मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम, पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य अरब सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 05 अगस्त को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और उत्तराखंड में कई स्थानों पर मेघ बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर मानसूनी बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 05 अगस्त को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान गुना में 5 सेमी, रोहतक, लामडिंग, हाफलोंग और वालपराई प्रत्येक जगह 3 सेमी, कोटा और महाबलेश्वर प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
कल 05 अगस्त को 8:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल नरसिंहपुर (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter