मॉनसून अपडेट: आज महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा व तेलंगाना में भारी बारिश के आसार, जानें बाकी हिस्सों का हाल

10 और 11 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा वज्रपात के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 08 August 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में सक्रिय है। इसके अगले 3 से 4 दिनों तक यही बने रहने की संभावना है।

वहीं दक्षिण ओडिशा से सटे उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट फैला हुआ हैं। इसके अगले 24 घंटों के दौरान डिप्रेशन में बदलने और ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने 09 और 10 अगस्त को झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

वहीं 08 और 09 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है।

08 और 09 अगस्त को राजस्थान के कुछ इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 10 और 11 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा वज्रपात के आसार हैं।

आज 08 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा तथा तेलंगाना के घाट के अलग-अलग इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड के अलग-अलग हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

वहीं आज पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने का पूर्वानुमान है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों, मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कोमोरिन क्षेत्र तथा पूर्वी श्रीलंका के तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होक 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं आज अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

आज लक्षद्वीप के इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवा के 60 किमी प्रति घंटे तक चलने की आशंका है।  

आज दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर, मध्य अरब सागर और आसपास के प्रमुख हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 07 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।   

कल पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां दर्ज की गई भारी बारिश
कल 07 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

कल कहां हुई 3 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 07 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान महाबलेश्वर में 8 सेमी, फुरसतगंज में 7 सेमी, सीधी, गंगानगर, रत्नागिरी प्रत्येक जगह 5 सेमी, कानपुर, पुणे, उरई, पालम, दिल्ली, जयपुर, सुल्तानपुर प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 07 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम और मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, रायलसीमा, कोंकण और गोवा तथा तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल कूचबिहार (उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम) में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter