मॉनसून अपडेट: हिमालयी राज्यों में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हुआ

अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Friday 02 September 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से लगातार उत्तर की ओर बढ़ रही है।

एक चक्रवाती प्रसार कच्छ के निचले स्तरों में बना हुआ है। वहीं एक अन्य चक्रवाती प्रसार उत्तरी तमिलनाडु के निचले स्तरों में जारी है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण श्रीलंका तट से मध्य मध्य प्रदेश तक जाती है और दूसरी ट्रफ रेखा निचले स्तरों से जम्मू से मध्य पाकिस्तान तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी 02 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है।  

वहीं आज केरल और माहे, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भी जमकर बरसेंगे मेघ।

आज बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

02 और 03 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बहुत भारी वर्षा के आसार हैं।

आज और कल बिहार के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी वर्षा होने की आशंका है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा झारखंड में भी जमकर बरसेंगे बादल।

03 और 04 सितंबर को भी उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

04 से 06 सितम्बर के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो सकती है।  

अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

04 सितम्बर को जम्मू और कश्मीर में गरज के साथ छींटे पड़ने तथा वज्रपात के आसार हैं। 04 और 05 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और 03, 04 और 05 सितंबर को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है।   

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में दक्षिण श्रीलंका तट पर 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और उससे सटे पश्चिम-मध्य सोमालिया तट के साथ-साथ, दक्षिण कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में, दक्षिण श्रीलंका तट से दूर, मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

Subscribe to our daily hindi newsletter