मानसून अपडेट: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आज बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित देश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 26 July 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि आज 26 जुलाई 2021 को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।  इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भी मानसूनी बादल जमकर बरसेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 79 फीसदी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य-ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है, जबकि इसका पूर्वी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में है। 28 जुलाई के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और सीमावर्ती इलाकों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

उपरोक्त प्रभावों के चलते 27 जुलाई से पूर्व और आसपास के मध्य भारत-ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड और बिहार में भयंकर बारिश होने का अनुमान है।

26 से 29 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, इसी दौरान उत्तराखंड में भी जमकर बादल बरसेंगे। 27 से 29 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब और हरियाणा में भी मूसलाधार बारिश होगी।  

 

Source: IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज यानी आज 26 जुलाई को बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईका में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज गुजरात तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं दक्षिण पश्चिम और मध्य अरब सागर के ऊपर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। इसके चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 25 जुलाई को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल दिल्ली, उत्तराखंड, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां दर्ज की गई भारी बारिश
कल 25 जुलाई को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 25 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान रतलाम में 11 सेमी, राजकोट में 9 सेमी, चित्तौड़गढ़ और केशोद में 8 सेमी, शाजापुर में 7 सेमी, उज्जैन, खंडवा, वालपराई और पचमढ़ी हर जगह 4 सेमी, लांग आईलैंड, महाबलेश्वर और देहरादून हर जगह 3 सेमी, उदयपुर डबोक, खरगोन, माथेरान, कन्नूर, धर्मपुरी और टोंडी प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 25 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर, यनम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter