मानसून अपडेट: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

18 से 21 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल

By Dayanidhi

On: Friday 17 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में अब  एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि, बाद के 2 से 3 दिनों के दौरान संबंधित चक्रवाती प्रसार के फिर से सक्रिय होने का अनुमान है।

वहीं एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी अरब सागर से उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों से होकर गुजरात और पूर्वी राजस्थान से गुजर रही है, जिसके चलते कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती प्रसार बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि उपरोक्त मौसम संबंधी बदलाव के चलते आज 17 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश होगी।

पश्चिम मध्य प्रदेश और इससे सटे इलाकों में बारिश का यह दौर 18 से 21 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं। 19  से 21 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

18 से 21 सितंबर से पूर्वी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं, इसी दौरान पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

18 से 21 सितंबर के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल तथा भारी वर्षा के इस गतिविधि के बढ़ने के आसार हैं।

Source : IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर, पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 16 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, गुजरात, बिहार, असम और मेघालय में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल ओडिशा, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 16 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल यानी 16 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान लखनऊ में 11 सेमी, फुरसतगंज, बहराइच, हरदोई प्रत्येक जगह 7 सेमी, फतेहपुर में 6 सेमी, कार निकोबार में 5 सेमी, धार और बहराइच प्रत्येक जगह 4 सेमी, सुल्तानपुर, तेजपुर, कानपुर, जमशेदपुर, कोट्टायम और तिरुवनंतपुरम प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 16 सितंबर को 8:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, 16 सितंबर को जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में नांदेड़ (मराठवाड़ा) में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter