मानसून अपडेट: आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी आने के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Monday 19 July 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल से अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में बना हुआ है, अगले 2 दिनों के दौरान इसके यहीं पर बने रहने और उसके बाद दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत - पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आज 19 जुलाई से 21 जुलाई तक और उसके बाद इन्हीं क्षेत्रों में वर्षा के कम होने के आसार हैं। 19 जुलाई यानी आज उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भयंकर बारिश होने का अनुमान है। 19 जुलाई को दिल्ली और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

समुद्र तल से दूर एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से कर्नाटक तट तक जाती है। इसके अगले 4 से 5 दिनों के दौरान इसी तरह बने रहने की संभावना है। इन सबके चलते अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आस-पास के आंतरिक इलाकों में बहुत भारी बारिश के जारी रहने की संभावना है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के आसपास के घाट के इलाकों, तटीय और दक्षिण आंतरिक इलाकों में भी बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है, वहीं आज कर्नाटक में भी जमकर बरसेंगे मानसूनी मेघ।

23 जुलाई के आसपास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते 22 जुलाई से पूर्व और इसके आसपास मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने की चेतावनी
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के आसपास के इलाकों में आंधी आने के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके चलते बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को इससे चोट लगने तथा उनके हताहत होने की आशंका व्यक्त की गई है।

कैसा रहेगा आज देश में मौसम का मिजाज

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
19 जुलाई, आज कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर होगी मूसलाधार बारिश।

पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 93 फीसदी रहने का अनुमान है। 18 जुलाई की रात से ही राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है जिसके चलते यहां रहने वाले लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
19 जुलाई यानी आज केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
उत्तरी अरब सागर और गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के तटों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर और कर्नाटक से लेकर केरल के तटों और लक्षद्वीप के इलाकों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण तमिलनाडु तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 18 जुलाई को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अधिकांश स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल यानी 18 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल, 18 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई, इसके अलावा कोंकण और गोवा, गुजरात, बिहार और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 18 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान शाहजहांपुर (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में 13 सेमी, गोवा (कोंकण और गोवा) में 9 सेमी, पटना (बिहार), बुलसर (गुजरात), अलीबाग (कोंकण और गोवा) हर जगह 8 सेमी, अंबिकापुर (छ.ग.) में 7 सेमी, हारने, शिराली और बीजापुर हर जगह 6 सेमी, बरेली, सतना और माया बंदर हर जगह 5 सेमी, शिलांग और हैदराबाद प्रत्येक जगह 4 सेमी, रायसेन, नंदीगामा, मैंगलोर और लॉन्ग आइलैंड्स हर जगह 3 सेमी, छपरा, भिवानी, लुधियाना, रत्नागिरी और होनावर प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 18 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर, मराठवाड़ा, पश्चिम राजस्थान, झारखंड, असम मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ उत्तर आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, 18 जुलाई को बुलसर (गुजरात क्षेत्र) में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter