मानसून अपडेट: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश वहीं ओडिशा में रेड अलर्ट जारी

आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 13 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण गुजरात क्षेत्र और पड़ोस में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान इसके सामान्य स्थिति से दक्षिण में रहने की संभावना है। डीप डिप्रेशन और इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी तट के साथ निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 13 सितंबर यानी आज ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं आज छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण के कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल। आज पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश होगी।

13 और 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसी दौरान दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तरी आंतरिक महाराष्ट्र (विदर्भ सहित) में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं। 

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है। 13 से 16 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। 

Source : IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज 13 सितंबर को आज पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे) की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने, बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

कहां चलेगी खतरनाक सतही हवाएं
आज ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज सतही हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों और ओडिशा के आंतरिक क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने की आशंका है। वहीं  पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र तटों और अंडमान सागर में चलने वाली 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे पश्चिम-मध्य में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 12 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और  छत्तीसगढ़ कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर और जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी वर्षा
कल, 13 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश दर्ज की गई

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 12 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पुरी में 13 सेमी, भुवनेश्वर में 11 सेमी, वलप्राई में 8 सेमी, धर्मशाला और टिटलागढ़ प्रत्येक जगह 5 सेमी, पालम (दिल्ली), छिंदवाड़ा, राजकोट, पेंड्रा रोड, गोंदिया, माथेरान,  हारने और पारादीप प्रत्येक जगह 4 सेमी, मनाली और सुरेंद्रनगर प्रत्येक हगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, 12 सितंबर को मदुरै (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter