मॉनसून अपडेट: उत्तर और दक्षिण भारत के इन हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पूर्वी राजस्थान में वज्रपात और गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 04 August 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हवाओं का दबाव भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के मध्य और ऊपरी स्तरों में पर बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे उत्तर की शिफ्ट होने की संभावना है, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान इसके उत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।

एक चक्रवाती प्रसार पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तरी तमिलनाडु के तटों के निचले स्तरों में बना हुआ है। वहीं मॉनसून ट्रफ समुद्र तल से अपनी सामान्य स्थिति के करीब है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने  06 से 08 अगस्त के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम  तथा 04 से 08 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, कर्नाटक तथा केरल और माहे में वज्रपात होने तथा बादलों के जमकर बरसने का अनुमान लगाया है।

अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ तथा दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में वज्रपात होने तथा गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में और 05 से 08 अगस्त को हिमाचल प्रदेश तथा 07 और 08 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

आज यानी 04 अगस्त को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।  

वहीं आज उत्तराखंड, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।   

आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

वहीं आज ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों, पूर्व मध्य और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम और उसके आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

आज दक्षिण और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की दर तक चलने का अनुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 03 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

वहीं कल छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय, गुजरात तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 3 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 03 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान बेलगाम, कानपुर, हमीरपुर, दुर्ग, मालदा, बांकुरा, कोल्हापुर प्रत्येक जगह 5 सेमी, मलंजखंड, सतारा, बीजापुर तथा अमिनिदिवी प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 03 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मराठवाड़ा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, त्रिपुरा, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में सतना (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter