मॉनसून अपडेट: आज और अगले दो दिनों तक कहां बरसेंगे बादल, कहां है वज्रपात की आशंका

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Friday 09 September 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मॉनसून की ट्रफ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से लगातार दक्षिण की ओर बढ़ती चली जा रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 36 घंटों के दौरान उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में इसके और अधिक स्पष्ट होने का अनुमान है।

वहीं एक चक्रवाती प्रसार तटीय कर्नाटक और इससे सटे इलाकों के इसके निचले स्तरों में बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज 09 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका जताई है

वहीं आज छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

10 और 11 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।

10 सितंबर को कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा  तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा वज्रपात के आसार हैं।  

इसी दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मराठवाड़ा, रायलसीमा, कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

11 सितंबर को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं इसी दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात होने तथा बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

वहीं आज तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

आज गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पूर्व-मध्य, मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज केरल, कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र के तटों, उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण तटीय ओडिशा में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की दर तक चलने का पूर्वानुमान है।

आज दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर, सोमालिया तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट, दक्षिण श्रीलंका तट, बंगाल की खाड़ी, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी दक्षिण-पश्चिम और आसपास के दक्षिण-पूर्व में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Subscribe to our daily hindi newsletter