मॉनसून अपडेट: कहां होगी भयंकर बारिश और किन हिस्सों में है बिजली गिरने के आसार, यहां जानें

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने तथा बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है

By Dayanidhi

On: Friday 05 August 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के दबाव का क्षेत्र मध्य और ऊपरी स्तरों में भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप तक लगातार बना हुआ है। इसके अगले 4 से 5 दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है।

वहीं मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। इसके अगले 4 से 5 दिनों तक यहां बने रहने का पूर्वानुमान है।

07 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए 06 से 08 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 05 से 06 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा 05-09 अगस्त के दौरान तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

वहीं 05 से 07 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। 05 से 06 अगस्त के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में तथा अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने तथा बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है।

आज 05 अगस्त को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर वर्षा होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी जमकर बरसेंगे बादल।

वहीं आज ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने की आशंका जताती गई है

आज झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी और कराईकल में वज्रपात होने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज कर्नाटक, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में  40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग, दक्षिण पश्चिम और इससे सटे मध्य अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की गति तक चलने की आशंका है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में सतना (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 04 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अधिकांश इलाकों, राजस्थान, गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

वहीं कल ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल असम और मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, सौराष्ट्र और कच्छ तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल कहां दर्ज की गई भारी बारिश
कल 04 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई।

कल कहां हुई 3 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 04 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान शिलांग में 8 सेमी, गुलबर्गा में 7 सेमी, ग्वालियर, गांधीनगर, मांड्या और माया बंदर प्रत्येक जगह 5 सेमी, दीसा, मैसूर, वालपराई और नरसापुर प्रत्येक जगह 4 सेमी, कटरा, पालम (दिल्ली), नासिक सिटी, मैंगलोर, कन्नूर और अगाथी प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 04 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तथा यनम और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

Subscribe to our daily hindi newsletter