आज मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दस्तक देगा मानसून, देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश

आज उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Wednesday 09 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज यानी 09 जून को महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में दस्तक देगा मानसून।

11 जून के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और सीमावर्ती इलाकों के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव के चलते 10 जून के बाद से पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर भयंकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

10 से 12 जून के दौरान ओडिशा में बहुत भारी वर्षा के आसार हैं, 10 जून को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, 11 और 12 जून को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है। 11 और 12 जून को भी ओडिशा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी तट पर पछुआ हवाओं के मजबूत होने के चलते 11 जून से महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित पश्चिमी तट पर बारिश में वृद्धि की संभावना है। 12 जून को तेलंगाना, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।  

बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत तक दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण मध्य असम और सीमावर्ती इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है। निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों के चलते अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 9 जून यानी आज अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा का अनुमान है। 9 और 10 जून के दौरान असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

9 और 10 जून के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी की आशंका है।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम
9 जून यानी आज पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने तथा इनके आंधी में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 तथा न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने, आर्द्रता के लगभग 41 फीसदी रहने का अनुमान है। दिल्लीवासियों को बढ़ती गर्मी और उमस से दो चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन इसी तरह की गर्मी बरकरार रहेगी। शनिवार से मौसम में बदलाव हो सकता है और उसके अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Source : IMD

लू (हीट वेव) की चेतावनी
आज उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की आशंका है।

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश
पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर भयंकर बारिश होने का अनुमान है।

मछुआरों को चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और आस-पास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। उत्तरी अरब सागर, गुजरात तट और मन्नार की खाड़ी से दूर-दूर तक 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 8 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा में अधिकांश स्थानों पर, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई
कल यानी 8 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान लॉन्ग आइलैंड्स में 9 सेमी, मायाबंदर में 5 सेमी, अलीबाग, छिंदवाड़ा और उधगमंडलम प्रत्येक जगह 4 सेमी, तडोंग, शांति निकेतन, मुंबई (सीएलबी), पोर्ट ब्लेयर और नानकॉरी प्रत्येक जगह 3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल यानी 8 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप में अलग-अलग जगहों पर भयंकर बारिश हुई।

लू (हीट वेव)
कल, उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) महसूस की गई

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
8 जून को 8:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, 8 जून को गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter