अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा समेत कुछ और राज्यों में दस्तक देगा मानसून, यहां होगी भारी बारिश

10 से 13 जुलाई के दौरान महाराष्ट्र, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे और तमिलनाडु में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Saturday 10 July 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्से में दस्तक देगा मानसून। 11 और 12 जुलाई के दौरान देश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में निचले स्तरों पर पूर्वी हवाओं के और मजबूत होने की संभावना है। इसके चलते अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में भयंकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 11 से 13 जुलाई के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल।

10 से 13 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में, 11 और 12 जुलाई को पंजाब और पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश होने का अनुमान है। 11 और 12 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, 10 से 12 जुलाई के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, 11 से 13 जुलाई के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी जमकर होगी बारिश।

11 जुलाई के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके प्रभाव के चलते अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में - मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। 10 तारीख यानी आज विदर्भ में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, 11 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।

अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के और मजबूत होने और 11 जुलाई के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट और उससे सटे भारतीय प्रायद्वीप में भारी बारिश होने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

10 से 13 जुलाई के दौरान महाराष्ट्र और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे और तमिलनाडु में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 12 से 14 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र  के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। 11 से 14 जुलाई दौरान कोंकण और गोवा, 11 और 12 जुलाई को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 11 जुलाई को उत्तरी केरल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

आज देश में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहेगा

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
10 जुलाई यानी आज उत्तराखंड, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आज हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी जमकर बरसेंगे बादल।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के आसार हैं।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज 10 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

धूल भरी आंधी चलने के आसार
आज पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों पर बिजली गिरने 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर, पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात तट के साथ-साथ, लक्षद्वीप के इलाकों, केरल और कर्नाटक तटों के साथ-साथ, बंगाल की दक्षिण खाड़ी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर के साथ-साथ बंगाल की पश्चिम मध्य खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। इसके चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 09 जुलाई को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल मध्य महाराष्ट्र, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम में कुछ स्थानों पर बंगाल, और सिक्किम, विदर्भ, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल और रायलसीमा, असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 09 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान कोट्टयम में 5 सेमी, वलप्राई में 4 सेमी, आदिलाबाद, कटक और शिराली प्रत्येक जगह 3 सेमी, ईटानगर, विजयवाड़ा/गन्नावरम, रत्नागिरी, मुजफ्फरपुर, सीधी, मैंगलोर और कोल्हापुर प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 09 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, असम और मेघालय, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल अलवर (पूर्वी राजस्थान) में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, तिरुप्पत्तूर (तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल) में अधिकतम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter