अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से होगी मॉनसून की वापसी, गुजरात व त्रिपुरा में भारी बारिश

आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत इन राज्यों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 27 September 2023
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो सकती है।

वहीं, तेलंगाना के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार जारी है, मध्य स्तरों पर पूर्वी विदर्भ से दक्षिण कोंकण तक एक ट्रफ रेखा लगातार बनी हुई है।

एक अन्य चक्रवाती प्रसार आंध्र प्रदेश के तट के मध्य स्तरों से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर जारी है।

उपरोक्त चक्रवाती प्रसार और मॉनसूनी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज, 27 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, यानी इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं।

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तथा वज्रपात के आसार हैं

वहीं आज, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

पूर्व-मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र तट के साथ-साथ, दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, जैसलमेर (पश्चिमी राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों, रायसेन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 26 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के अधिकांश हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार में झूम के बरसे बादल या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 26 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कोंकण और गोवा के गोवा में 7 सेमी, रत्नागिरी में 6 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के सतारा और कोल्हापुर प्रत्येक जगह 4 सेमी, पुणे में 3 सेमी, सोलापुर में 2 सेमी, केरल और माहे के इडुक्की और एर्नाकुलम प्रत्येक जगह 3 सेमी, त्रिशूर में 2 सेमी, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के मुर्शिदाबाद में 4 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के सैहा में 3 सेमी, लॉन्गलेन्गऔर हनाथियाल प्रत्येक जगह 2 सेमी, असम और मेघालय के पश्चिम कासी हिल्स, बोंगाईगांव और उमियम प्रत्येक जगह 2 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के पक्के और सुभानसेरी प्रत्येक जगह 1 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 सेमी, पंजाब के गुरदासपुर में 1 सेमी बारिश हुई।

वहीं कल, पूर्वी राजस्थान के करौली में 4 सेमी, उदयपुर में 2 सेमी, पश्चिमी मध्य प्रदेश के देवास में 1 सेमी, मराठवाड़ा के बीड़ में 4 सेमी, हिंगोली में 3 सेमी, बुलढाणा और परभणी प्रत्येक जगह 2 सेमी, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 3 सेमी, विदर्भ के गोदिया में 5 सेमी, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 2 सेमी, झारखंड के पलामू में 5 सेमी, लोहरदगा में 4 सेमी, ओडिशा के बलांगीर में 3 सेमी, गजपति में 2 सेमी, कटक में 1 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के श्रीकाकुलम में 4 सेमी, गुजरात के सूरत में 4 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के अमरेली में 2 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के चेन्नई और पुडुचेरी प्रत्येक जगह 2 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter