उत्तराखंड-हिमाचल समेत इन राज्यों में गरज के साथ पड़ेगी बौछारें, यहां मॉनसून की दस्तक

आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 15 June 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक आज 15 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।  

आज दक्षिण मध्य प्रदेश, पूर्वी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों पर भी जमकर बरसेंगे बदरा।

अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के किन हिस्सों में दी दस्तक  
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के कुछ और इलाकों, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, विदर्भ और तेलंगाना में आगे बढ़ने की संभावना है।

इसी दौरान आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्से, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन हिस्सों में गर्मी से मिल सकती है राहत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 16 से 18 जून के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। वहीं इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

16 से 18 जून के दौरान ही जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने के आसार हैं। 16 और 17 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 16 जून को उत्तरी पंजाब में जमकर बरसेंगे बादल।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल से लेकर कर्नाटक के तटों और लक्षद्वीप क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के भी और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां महसूस हुई हीट वेव या लू
कल उत्तर आंतरिक ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू महसूस की गई

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल वाराणसी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में औरंगाबाद (मराठवाड़ा) में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 14 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, गुजरात के इलाकों, कोंकण और गोवा, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 14 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान चेरापूंजी में 10 सेमी, शिलांग और बालासोर प्रत्येक जगह 5 सेमी, गुवाहाटी, कैलाशहर और मजबत प्रत्येक जगह 4 सेमी,  अगाथी और गोलपारा प्रत्येक जगह 3 सेमी, तेजपुर, कूचबिहार, अमिनिदिवि, बीदर, गोलाघाट और हाफलोंग प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 14 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, त्रिपुरा, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़, पूर्वी बिहार, पूर्वी राजस्थान, रायलसीमा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter