मौसम अपडेट: इन इलाकों में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन का हाल

तेज हवाओं से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Monday 29 March 2021
 
Picture : Wikimedia Commons

29 मार्च से 1अप्रैल, 2021 के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के निचले भाग में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है, जिसकी वजह से 29 मार्च से 31 मार्च, के दोरान पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

29 मार्च को दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम ओर अरुणाचल प्रदेश में अलग-थलग जगहों पर तेजी से बारिश होने का अनुमान है। मिज़ोरम और त्रिपुरा में 29 मार्च को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाओं के चलने के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश में अलग-थलग जगहों पर आंधी आने, बिजली गिरने तथा कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

30 मार्च, 2021 के दौरान होने वाली भारी बारिश के कारण दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के कुछ निचले इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ भी आ सकती है। मिजोरम और त्रिपुरा के ऊपरी हिस्सों के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ वर्षा और 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश के कई अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

31 मार्च  को दक्षिण असम और मेघालय के कई स्थानों पर बिजली गिरने के असार है, इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं। मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ वर्षा, 40-50 किमी प्रति घंटा की गति तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश के कई अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

01अप्रैल को असम और मेघालय के अलग-अलग जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से आंधी आने, बिजली गिरने के आशंका है।

मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर आंधी आने, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने तथा कईं स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी बारिश की आशंका है।

02 अप्रैल को भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बरिश होने का अनुमान है।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 मार्च से 01 अप्रैल, 2021 के दौरान वज्रपात, बिजली गिरने और आंधी चलने जिसमें हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की आशंका है।

नुकसान के आसार:

तेज हवाओं से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। तेज हवाएं खुली जगहों पर लोगों और मवेशियों को घायल कर सकती हैं।

बचने के सुझाव:

लोगों को सलाह दी गई है कि घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। सुरक्षित जगहों पर आश्रय लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें।

कंक्रीट के फर्श पर विश्वास न करें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा ने ले।

बिजली / इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।

जलस्रोतों मे न जाएं

बिजली से चलने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें।

घटना के दौरान खेती में काम न करें।

29 मार्च से 01 अप्रैल, 2021 के दौरान दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने के आसार है, इसके तहत लोगों को बचने के सुझाव दिए गए हैं:

सड़कों पर स्थानीय बाढ़, निचले इलाकों में जल भराव और उपरोक्त क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों में मुख्य रूप से अंडरपासों को बंद किया जाना चाहिए। भारी वर्षा / बर्फबारी के कारण दृश्यता में कमी।

यात्रा के समय सड़कों में जल भराव के कारण यातायात में व्यवधान होने की आशंका है।

कच्ची सड़कों को मामूली नुकसान होने के आसार हैं।

कमजोर संरचना को नुकसान की आशंकाएं। स्थानीय स्तर पर भूस्खलन होने के आसार हैं।

यात्रा संबधी सुझाव

अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की भीड़ की जांच करें।

इस संबंध में जारी किए गए यातायात सलाह का पालन करें।

उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां अक्सर जल भराव की समस्या हो जाती है।

कमजोर संरचना जिसके टूटने के आसार हैं उनसे बचें।

Subscribe to our daily hindi newsletter