पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बौछारें, बिहार में भीषण लू

आज सात जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, केरल और माहे और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Wednesday 07 June 2023
 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के मध्य स्तरों पर सक्रिय है। निचले स्तरों में हवाओं का एक ट्रफ पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जारी है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज यानी सात जून को उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा बिजली चमकने की आशंका जताई है।

वहीं आज पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने,50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

आज पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, के अलग अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

पूर्वोत्तर भारत के असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने तथा वज्रपात के आसार हैं।

वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो आज, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि, दक्षिण भारत में इस तरह की गतिविधि के अगले पांच दिनों तक जारी रहने की आशंका है।

तूफानी गतिविधि को देखते हुए आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं।

कहां होगी भारी बारिश बारिश?
आज सात जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है

तापमान में कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है।

कहां-कहां चलेगी लू या हीटवेव?
सात से 10 जून के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में लू या हीटवेव के प्रकोप के जारी रहने के आसार हैं। इसी दौरान पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी चलेगी लू। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज से 10 जून के दौरान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश आठ और 10 जून को जारी रहेगा लू का कहर।

वहीं आज बिहार के कुछ इलाकों में भीषण लू का सितम रहेगा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में भी लू या हीटवेव की आशंका है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं।

इसी क्षेत्र में आज शाम से 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं पश्चिम मध्य और दक्षिण अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों और उत्तर केरल-कर्नाटक-गोवा के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Source : IMD

कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप?
कल, बिहार के कुछ हिस्सों, और पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू का कहर रहा। इन क्षेत्रों में लू या हीटवेव के प्रकोप का यह लगातार सातवां दिन है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, बापटला (तटीय आंध्र प्रदेश और यनम) में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां हुई ओलावृष्टि
कल, छह जून को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, छह जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों, नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय के कई इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई छह सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, छह जून को 8:30 से 5:30 के दौरान पोर्ट ब्लेयर में 6 सेमी, माया बंदर में 4 सेमी, इम्फाल, आइजल, मुक्तेश्वर, अमरावती, नुमगंबक्कम प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई ।

कहां चली आंधी?
कल, छह जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter