इस सप्ताह पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं 5 एस्टेरॉयड, इनमें से एक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ा है

2005 आरक्स3 के अलावा, चार एस्टेरॉयड जो इस सप्ताह पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं, वे हैं 2020 पीटी4, 2022 क्यूडी1, 2022 क्यूबी37 और 2022 क्यूजेJ50।

By Dayanidhi

On: Friday 16 September 2022
 

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के एस्टेरॉयड पर नजर रखने वाली प्रणाली के हालिया जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह पांच बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने खुलासा किया कि यह प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हुई थी और 22 सितंबर तक चलेगी।

जैसा कि नासा गहरे अंतरिक्ष में अपनी एस्टेरॉयड विक्षेपण तकनीक का परीक्षण कर रहा है, एक एस्टेरॉयड जो कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से बड़ा है, पृथ्वी के रास्ते में है।

एस्टेरॉयड आकार में लगभग 210 मीटर है जो गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से बड़ा है, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में जाना जाता है।

2005 आरक्स3 नाम का एस्टेरॉयड 18 सितंबर को पृथ्वी के आसपास के क्षेत्र में आएगा, यह 62,820 किमी प्रति घंटे की एक चौंका देने वाली गति से बढ़ेगा। एस्टेरॉयड 47,42,252 के करीब आएगा।

2005 में पृथ्वी पर आखिरी बार एस्टेरॉयड आया था, नासा की जेट प्रोपल्शन प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) एस्टेरॉयड पर नजर रख रही है। जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने पृथ्वी के साथ अपने करीबी मुठभेड़ों के बारे में 1900 के पुराने आंकड़ों का खुलासा किया है।

यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में घूमेगा और मार्च 2036 में पृथ्वी पर वापस आ जाएगा।

जबकि 2005 आरक्स3, 18 सितंबर को पृथ्वी की ओर आएगा, चार अन्य भी ग्रह के करीब पहुंच रहे हैं, नासा ने उनके कक्षीय गतिविधियों पर नजर रखना जारी रखा है।

2005 आरक्स3 के अलावा, नासा द्वारा नजर रखी जा रही उनके कक्षीय गतिविधयों के अनुसार चार और एस्टेरॉयड भी पृथ्वी के करीब पहुंच रहे हैं।

इस सप्ताह जो चार एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं, वे हैं 2020 पीटी4, 2022 क्यूडी1, 2022 क्यूबी37 और 2022 क्यूजेJ50।

नासा के अनुसार, 2020 पीटी 4 एस्टेरॉयड 39,024 किमी प्रति घंटे की गति से पृथ्वी के 71,89,673 किमी के करीब आएगा। 2022 क्यूडी1 आकार में लगभग 130 मीटर है और इसके 16 सितंबर को 34,200 किमी प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी को पार करने के आसार हैं।

2022 क्यूबी3, 18 सितंबर को पृथ्वी के पास पहुंचेगा और 2022 क्यूजेJ50 इस सप्ताह के अंत तक पृथ्वी की ओर बढ़ेगा।

एस्टेरॉयड लगभग 4.6 अरब साल पहले सौर मंडल के गठन के दौरान बने चट्टानी टुकड़े हैं। नासा की जेट प्रोपल्शन प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) के अनुसार, एक एस्टेरॉयड को पृथ्वी के निकट की वस्तु के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जब पृथ्वी से इसकी दूरी पृथ्वी से सूर्य की दूरी के 1.3 गुना से कम होती है।

Subscribe to our daily hindi newsletter