29 अक्टूबर से शुरू हो सकती है पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Thursday 27 October 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बंगाल की खाड़ी और भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के निचले स्तरों में उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने का अनुमान है।

वहीं 29 अक्टूबर से भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने का अनुमान है

29 से 31 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 30 और 31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

वहीं 30 और 31 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बादलों के जमकर बरसने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 26 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय, तमिलनाडु तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ  हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 26 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान निकोबार द्वीपसमूह के नन्कोव्री में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या कम
कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल झारखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे के कई हिस्सों तथा पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से  1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से  1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

कल असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों , हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ हिस्सों तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग  हिस्सों में भी अधिकतम  तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम  तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल देश के मैदानी इलाकों में जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक या कम
कल पंजाब के कई हिस्सों, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, ओडिशा तथा सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

वहीं कल पंजाब के कई इलाकों, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, ओडिशा तथा सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल विदर्भ और तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात के कुछ इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के  अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter